स्वास्थ्य विभाग के निर्देश पर सीएचसी भगवानपुर में आगामी 11 नवम्बर से शुरू होगा पुरूष नसबंदी

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय जिले के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भगवानपुर में स्वास्थ्य विभाग के आदेश से 11 नवंबर से पुरुष नसबंदी अभियान चलाया जाएगा। यह अभियान 30 नवंबर तक चलेगा। इसके तहत 11 से 17 नवंबर तक दंपती संपर्क व 18 से 30 नवंबर तक परिवार नियोजन सेवा पखवाड़ा होगा।

इसकी सफलता के लिए जनप्रतिनिधियों से मदद ली जाएगी। लोगों में जागरूकता के लिए प्रचार गाड़ी चलाई जाएगी।

- Sponsored Ads-

स्वास्थ्य विभाग के निर्देश पर सीएचसी भगवानपुर में आगामी 11 नवम्बर से शुरू होगा पुरूष नसबंदी 2 यह जानकारी परिवार कल्याण काउंसलर नियति कुमारी मिश्रा ने दी। उन्होंने कहा कि इस दौरान सास बहु बेटी सम्मेलन भी आयोजित किया जाएगा। 17 व 18 नवंबर को स्वास्थ्य मेला व साइकिल रैली भी आयोजित की जाएगी।

बेगूसराय भगवानपुर संवाददाता गणेश प्रसाद की रिपोर्ट

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article