बेगूसराय के बछवाड़ा पुलिस ने विभिन्न मामले के पांच आरोपी को किया गिरफ्तार, भेजा जेल

DNB Bharat Desk

बछवाड़ा थाना की पुलिस ने शनिवार की रात्रि सघन छापेमारी कर विभिन्न मामलों में फरार चल रहे पांच आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी मामले को लेकर थानाध्यक्ष विवेक भारती ने बताया कि विभिन्न मामलों में फरार चल रहे पांच प्राथमिकी अभियुक्त को शनिवार की देर रात गिरफ्तार कर लिया गया है।

- Sponsored Ads-

जिसमें आर्म्स एक्ट का फरार अभियुक्त गोधना पंचायत के दरगहपुर निवासी देवेंद्र कुंवर का पुत्र राजवर्धन शर्मा, चमथा लक्ष्मण टोल निवासी रामराजी का पुत्र महेश राय, मद्द निषेद मामला का प्राथमिकी अभियुक्त चमथा मांझील टोल निवासी अरुण राय का पुत्र नीतीश कुमार, मद्द निषेद मामले का प्राथमिकी अभियुक्त लक्ष्मणटोल निवासी शिवनाथ सिंह का पुत्र पिंटू कुमार, न्यायलय वारंटी सत्यनारायण चौधरी का पुत्र महेश चौधरी जो फरार चल रहे थे, सभी प्राथमिकी अभियुक्त को गुप्त सूचना के आधार देर रात गिरफ्तार कर लिया गया।

सभी गिरफ्तार अभियुक्तों से पूछताछ के उपरांत न्यायिक हिरासत में बेगूसराय जेल भेज दिया गया।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article