समस्तीपुर में आवास योजना में अवैध वसूली का वीडियो वायरल, आवास सहायक स्मिता कुमारी सेवामुक्त

DNB Bharat Desk

समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीननगर प्रखंड के हरैल पंचायत के आवास योजना में वसूली का वीडियो वायरल होने बाद डीडीसी सूर्य प्रताप सिंह ने कार्रवाई करते हुए उक्त पंचायत के आवास सहायक स्मिता कुमारी को पद मुक्त कर दिया है। वायरल वीडियो में वसूलीकर्ता युवक उक्त महिला कर्मी का भाई है।

- Sponsored Ads-

उसके सहारे ही पंचायत में अवैध वसूली का खेल कराया जा रहा था। यह खेल प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण अन्तर्गत आवास प्लस के माध्यम से सर्वेक्षित परिवारों का चेकर वेरिफिकेशन कार्य के दौरान बदस्तूर जारी था। किसी ने इसका वीडियो बनाकर इसे सोशल मीडिया पर प्रसारित करने के साथ ही इसकी शिकायत वाट्स एप के जरिए पदाधिकारियों से की थी। शिकायत मिलते ही सहायक को नोटिस निर्गत कर अपना पक्ष रखने हेतु निर्देशित किया गया।

समस्तीपुर में आवास योजना में अवैध वसूली का वीडियो वायरल, आवास सहायक स्मिता कुमारी सेवामुक्त 2जवाब में बताया गया कि लाभुक विमली देवी द्वारा उनके भाई को राशि देती हुई नजर आ रही है। वह एक अन्य लाभुक का आधार कार्ड है। इससे यह स्पष्ट हो रहा कि आवास सहायक द्वारा तथ्य को छुपाया जा रहा। साथ ही इस कृत्य के लिए उनके द्वारा क्षमा याचना की मांग की गई। उक्त कर्मी के जवाब से यह भी स्पष्ट हो गया कि अपने विभागीय दायित्व के निर्वहन में वह गैर विभागीय व्यक्ति की मदद ले रही थी।

समस्तीपुर में आवास योजना में अवैध वसूली का वीडियो वायरल, आवास सहायक स्मिता कुमारी सेवामुक्त 3डीडीसी ने उक्त मामले को गंभीर प्रकृति का मानते हुए तत्काल प्रभाव से उसे सेवामुक्त दिया। डीडीसी ने कहा कि आवास से जुड़े मामलों में लापरवाही  भ्रष्टचार बर्दाश्त नहीं की जाएगी। शिकायत मिलने पर समुचित जांच कर कठोर कार्रवाई की जाएगी।

Share This Article