मैदा बभनगामा से पुलिस ने छापेमारी कर एक देशी कट्टा के साथ सात कारतूस किया बरामद, आरोपी फरार

DNB Bharat Desk

बेगूसराय जिले के वीरपुर थाना क्षेत्र के मैदा बभनगामा गांव में छापे मारी करने गयी पुलिस को एक घर से प्लास्टिक के झोला में रखे 7 जिंदा कारतूस व एक कट्टा पिस्तौल को बरामद हुआ है। इस संबंध में थाना अध्यक्ष सह इंस्पेक्टर संजीव कुमार ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि खगरीया में हुए हत्या के नाम जद आरोपी राजीव शर्मा मैदा बभनगामा निवासी नकुल शर्मा के घर छुपा हुआ है।

- Sponsored Ads-

मैदा बभनगामा से पुलिस ने छापेमारी कर एक देशी कट्टा के साथ सात कारतूस किया बरामद, आरोपी फरार 2जिसे लेकर पुलिस ने नकुल शर्मा के घर पर छापे मारी किया तो राजीव शर्मा और नकुल शर्मा दोनों फरार था। इसी दौरान पुलिस के द्वारा नकुल शर्मा के घर का तलाशी लिया तो प्लास्टिक के झोला में से 7 जिंदा कारतूस व एक कट्टा पिस्तौल को पुलिस ने बरामद किया है। पुलिस के द्वारा नकुल शर्मा और राजीव शर्मा के विरुद्ध मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई सुरु कर दिया गया है।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article