जिलाधिकारी बेगूसराय श्रीकांत शास्त्री का बछवाड़ा दौरा: विकास कार्यों की समीक्षा की, लेकिन आम जनता की अनसुनी की कसक रही बरकरार

DNB Bharat Desk

जिलाधिकारी श्रीकांत शास्त्री ने मंगलवार को बछवाड़ा प्रखंड कार्यालय का निरीक्षण करने पहुंचे। जहां विभिन्न विभागों के पदाधिकारी व जनप्रतिनिधियों के साथ प्रखंड मुख्यालय के सभागार भवन में बैठक आयोजित किया। बैठक में उन्होंने विभिन्न विभागों के पदाधिकारी को कई निर्देश देते हुए समस्याओं पर पहल कर निष्पादन करने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी की बैठक करीब डेढ़ घंटे तक चली।

- Sponsored Ads-

बैठक के दौरान विभिन्न पंचायत से अपनी अपनी समस्या को लेकर पहुंचे फरियादियों को जिलाधिकारी के समक्ष जाने से रोका गया। जिस कारण फरियादियों में मायूसी देखी गयी। बैठक से निकलने के दौरान जिलाधिकारी ने पत्रकारों को बताया कि क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि व स्थानीय पदाधिकारी के साथ बैठक की गयी। जहां समस्याओं पर पहल कर निष्पादन करने का निर्देश दिया गया।  उन्होंने कहा कि पदाधिकारी व जनप्रतिनिधि अपने काम में तेजी लाएं। उन्होंने दो से तीन माह में जल नल योजना को सुचारु रुप से चालू किए जाने की बात कही।

जिलाधिकारी बेगूसराय श्रीकांत शास्त्री का बछवाड़ा दौरा: विकास कार्यों की समीक्षा की, लेकिन आम जनता की अनसुनी की कसक रही बरकरार 2बैठक को लेकर जनप्रतिनिधि पुर्व प्रखंड प्रमुख राधा देवी ने कहा कि जिलाधिकारी के समक्ष समस्याओं व योजनाओं को चर्चा की गयी। जिस पर जिलाधिकारी ने आपसी मामला कहकर दरकिनार कर दिया गया। वही किसान नेता राजीव चौधरी ने कहा कि जनप्रतिनिधि और पदाधिकारी से जिलाधिकारी मिले लेकिन आम जनता के दुख दर्द को नहीं सुने। फरियादी धुरन देवी, हरे राम महतो,चन्द्रेव राय, राजेश कुमार राय आदि करीब एक दर्जन लोगो ने अपनी अपनी फरियाद को लेकर जिलाधिकारी के समक्ष पहुंचे तो सभी फरियादी को स्थानीय पदाधिकारी से मिलने की बात कही गयी।

निरीक्षण के दौरान तेघड़ा अनुमंडलाधिकारी राकेश कुमार, डीआरडीए के निर्देशक पूजा कुमारी, डीसीएलआर तेघड़ा मनकेश्वर कुमार, बीडीओ अभिषेक राज, पंचायतीराज पदाधिकारी विश्वनाथ सिंह,प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी अनिल कुमार शर्मा समेत दर्जनों की संख्या में जनप्रतिनिधि मौजूद थे।

Share This Article