बेगूसराय खगड़िया रेंज के डीआईजी आशीष भारती ने मुफस्सिल थाना का किया औचक निरीक्षण

DNB BHARAT DESK

बेगूसराय खगड़िया रेंज के डीआईजी आशीष भारती ने बेगूसराय जिले के मुफस्सिल थाना का औचक निरीक्षण किया। मौके पर बेगूसराय के एसपी मनीष सहित कई बरिय पदाधिकारी मौजूद रहे। सर्वप्रथम डीआईजी आशीष भारती को पुलिसकर्मियों के द्वारा सलामी दी गई। तत्पश्चात डीआईजी आशीष भारती ने थाना भवन से लेकर पुलिस संसाधनों तक का निरीक्षण किया और पुलिस कर्मियों से बातचीत की तथा उनकी समस्याओं को भी सुना ।

- Sponsored Ads-

बेगूसराय खगड़िया रेंज के डीआईजी आशीष भारती ने मुफस्सिल थाना का किया औचक निरीक्षण 2थाने में लंबित कांडों को के संबंध में पदाधिकारी को आवश्यक निर्देश दिए गए तथा जो गंभीर मामले हैं उसके जल्द निपटारे का भी आदेश जारी किया गया। डीआईजी आशीष भारती ने बताया कि पुलिस कर्मियों की समस्याओं पर भी विचार किया गया है तथा उनका यथासंभव निराकरण किया जाएगा। इस मौके पर डीआईजी ने महिला हेल्प डेस्क का भी निरीक्षण किया तथा बादी महिलाओं से भी दूरभाष पर बातचीत की।

बेगूसराय खगड़िया रेंज के डीआईजी आशीष भारती ने मुफस्सिल थाना का किया औचक निरीक्षण 3महिला हेल्प डेस्क को लेकर डीआईजी आशीष भारती ने संतोष व्यक्त करते हुए कहा की बातचीत के क्रम में महिलाओं के द्वारा महिला हेल्प टैक्स की प्रशंसा की गई है। उन्होंने बताया कि जल्द ही लंबित मामलों का निपटारा किया जाएगा तथा लोगों को न्याय प्रदान की जाएगी जिससे कि पुलिस पर लोगों का भरोसा बना रहे। उन्होंने कहा की रूटीन क्रम में सभी थानों का निरीक्षण किया जाएगा तथा जो भी कमियां हैं उनको दूरकर जल्द से जल्द मामलों का निपटारा भी किया जाएगा।

Share This Article