एसपी ने वीरपुर थाना का किया निरीक्षण, लंबित मामलों का निष्पादन करने का दिया निर्देश

DNB Bharat Desk

बेगूसराय जिले के पुलिस कप्तान मनीष कुमार ने गुरुवार को देर संध्या में वीरपुर थाना का निरीक्षण किया। उन्होंने थाना के लंबित कांडों की समीक्षा की। साथ ही उपस्थित पुलिस पदाधिकारियों के कांडों से संबंधित दैनिक पंजी का अवलोकन करते हुये उनके कार्यों की समीक्षा की।

- Sponsored Ads-

एसपी ने वीरपुर थाना का किया निरीक्षण, लंबित मामलों का निष्पादन करने का दिया निर्देश 2एसपी ने थाना क्षेत्र अंतर्गत अपराध नियंत्रण, विधि व्यवस्था के संबंध में पुलिस पदाधिकारियों व कर्मियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया। उन्होंने थाना क्षेत्र में अपराध नियंत्रण करने समेत फरार अपराधियों को गिरफ्तार करने का निर्देश दिया। मौके पर इंस्पेक्टर, थानाध्यक्ष संजीव कुमार, एसआई, एएसआई आदि मौजूद थे।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article