जिला पदाधिकारी श्री तुषार सिंगला द्वारा साम्हो  प्रखंड अंतर्गत संचालित विभिन्न योजनाओं के प्रगति हेतु स्थल निरीक्षण किया गया

DNB Bharat Desk

बेगूसराय जिले के साम्हो दियारे में संचालित विभिन्न योजनाओं के प्रगति हेतू स्थल का किया निरीक्षण। निरीक्षण के क्रम मे माननीय विधायक मटिहानी , अनुमंडल पदाधिकारी बेगूसराय सदर, जिला परिवहन पदाधिकारी,  जिला भू अर्जन पदाधिकारी, जिला स्तरीय अन्य पदाधिकारी प्रखंड विकास पदाधिकारी  सामहो, अंचलाधिकारी सामहो एवं अन्य प्रखंड स्तरीय सभी पदाधिकारी उपस्थित थे ।

- Sponsored Ads-

जिला पदाधिकारी श्री तुषार सिंगला द्वारा साम्हो  प्रखंड अंतर्गत संचालित विभिन्न योजनाओं के प्रगति हेतु स्थल निरीक्षण किया गया 2जिला पदाधिकारी महोदय द्वारा  सामहो प्रखंड स्थित पंचायत अकबरपुर बरारी के जगनशेदपुर झगड़हा गांव में सड़क निर्माण का निरीक्षण किया गया। सामहो प्रखंड स्थित पंचायत अकबरपुर बरारी के पंचायत सरकार भवन निर्माण हेतु चिन्हित भूमि का स्थल निरीक्षण किया गया। सामहो प्रखंड अंतर्गत सामहो थाना भवन निर्माण कार्य  की प्रगति  की समीक्षा हेतु स्थल निरीक्षण किया गया।

जिला पदाधिकारी श्री तुषार सिंगला द्वारा साम्हो  प्रखंड अंतर्गत संचालित विभिन्न योजनाओं के प्रगति हेतु स्थल निरीक्षण किया गया 3सामहो प्रखंड अंतर्गत सोनबरसा स्थित निर्मित अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्  के पहुच  पथ  के निर्माण हेतु  स्थल का निरीक्षण किया गया। सामहो प्रखंड अंतर्गत  सलाह सैदपुर बरारी दो पंचायत स्थित राम जानकी मंदिर परिसर में निर्माणाधीन खेल मैदान के कार्य प्रगति का स्थल निरीक्षण किया गया। जिलाधिकारी महोदय द्वारा गाव के स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं  आमजनों से मिलकर समस्याओं के संबंध में जानकारी ली गई ।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article