बेगूसराय में एक महिला वॉलीबॉल खिलाड़ी ने गले में फंदा लगाकर की आत्महत्या, इलाके में फैली सनसनी

DNB Bharat Desk

बेगूसराय में एक महिला वॉलीबॉल खिलाड़ी ने घर में ही गले में फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया है। वही आत्महत्या के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। घटना मंझौल थाना क्षेत्र के मंझौल नित्यानंद चौक के नजदीक की है। मृतका की पहचान रामबदन तांती की पुत्री नीतू कुमारी के रूप में हुई है। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने लाश को पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया और मामले की छानबीन कर रही है।

- Sponsored Ads-

इस घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि नीतू मंझौल की चर्चित वॉलीबॉल खिलाड़ी थी। करीब सात साल पहले उसकी शादी हुई तथा छह वर्ष की एक बेटी है। जानकारी के मुताबिक, नीतू कुमारी शादी के कुछ दिनों बाद से ही डिप्रेशन में चली गई और अपने मायके में रह रही थी। शुक्रवार की देर शाम घर के लोग बाजार गए तो वह घर में अकेली थी। इस दौरान अचानक अपने रुम में दुपट्टा का फंदा लगाकर झूल गई। इस घटना के संबंध में मृतका के पति मिथिलेश शर्मा ने बताया है कि मेरी पत्नी अपने मायके में ही रहती थी। और जानकारी मिली कि बच्ची बाहर में खेल रही है। और घर का दरवाजा अंदर से बंद पड़ा हुआ है। उन्होंने बताया कि इसी सूचना के आधार पर मंझौल थाना पुलिस को सूचना दिए।

बेगूसराय में एक महिला वॉलीबॉल खिलाड़ी ने गले में फंदा लगाकर की आत्महत्या, इलाके में फैली सनसनी 2लेकिन थोड़ी देर बाद नीतू की पुत्री के रोने की आवाज सुनकर लोग दौड़े। लेकिन तब हल्ला होते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। तथा मायके के परिजन भी बाजार से आ गए। इसके बाद स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना मंझौल थाना को दिया। सूचना मिलते ही पहुंची पुलिस ने लाश को फंदे से उतारकर जांच के बाद पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया है। इस घटना के संबंध में मंझौल थानाध्यक्ष फैजल अहमद अंसारी ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article