बेगूसराय में गंडक नदी में नहाने के दौरान एक युवक की डूब कर दर्दनाक मौत, परिजनों में मचा कोहराम

DNB Bharat Desk

- Sponsored Ads-

बेगूसराय में गंडक नदी में नहाने के दौरान एक युवक की डूब कर दर्दनाक मौत हो गई है।  मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है। वही काफी खोजबीन के बाद युवक का शव गंडक नदी के पानी से लोगों ने बरामद किया है। घटना बीरपुर थाना क्षेत्र कि है। मृतक युवक की पहचान बीरपुर थाना क्षेत्र के करीमटोल गांव के रहने वाले मंटून पासवान का पुत्र प्रवीण कुमार के रूप में की गई है।

इस घटना के संबंध में परिजनों बताया है कि प्रवीण कुमार रविवार के दिन गंडक नदी में स्नान करने के लिए गया था। स्नान करने के दौरान ही गहरे पानी में चले जाने के कारण वह डूब गया। लोगों ने डूबता देखकर बचने का हर संभव प्रयास किया। लेकिन बचा नहीं सका और डूब गया। परिजन एवं स्थानीय लोगों के द्वारा काफी खोजबीन किया गया।

बेगूसराय में गंडक नदी में नहाने के दौरान एक युवक की डूब कर दर्दनाक मौत, परिजनों में मचा कोहराम 2लेकिन कुछ आता पता नहीं चल सका। आज उसका शव गंडक नदी के पानी से बरामद किया है।फिलहाल इस घटना की सूचना वीरपुर थाना पुलिस को दी। मौके पर वीरपुर थाने के पुलिस पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदस्य अस्पताल भेज दिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article