घटना लाखो थाना क्षेत्र के भगवानपुर गांव वार्ड नंबर-3 की है।
डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय में एक महिला की संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई है।वहीं मृत महिला के मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर गले में फंदा लगाकर हत्या करने का आरोप लगाया है। वहीं महिला की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है जबकि इलाके में इस घटना के बाद सनसनी फैल गई है। घटना लाखो थाना क्षेत्र के भगवानपुर गांव वार्ड नंबर-3 की है। मृत महिला की पहचान भगवानपुर गांव वार्ड नंबर 3 के रहने वाले राज बब्बर साह की पत्नी मुन्नी देवी के रूप में हुई है। इस घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा है। इस घटना के संबंध में मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर गले में फंदा लगाकर हत्या करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि मुन्नी देवी का पति शराबी है।
शराब पीने का काम करता था जिसका विरोध मनी देवी लगातार करती थी।बताया जा रहा है कि मुन्नी देवी के दोनों बच्चे स्कूल चले गए थे। थोड़ी देर बाद उसकी बड़ी गोतनी ने फंदे से लटका हुआ देखकर हल्ला मचाया। तथा फंदा काटकर नीचे उतारा।लेकिन तब तक मुन्नी देवी की मौत हो चुकी थी। इसके बाद ग्रामीणों ने सूचना लाखो थाना को दी। सूचना मिलते ही थाना की पुलिस मौके पर पहुंची तो पति एवं सास-ससुर सभी घर छोड़कर फरार थे। पुलिस ने ही मृतका के पिता बीहट निवासी पवन साह को फोन करके घटना की सूचना दिया। इसके बाद मायके से जब सभी लोग पहुंचे तो लाश बाहर में रखी हुई थी। पुलिस ने कागजी कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया और मामले की छानबीन कर रही है। घटना के संबंध में मृतका के चाचा रंजीत साह ने बताया कि पुलिस प्रशासन ने फोन किया कि मुन्नी की मौत हो गई है। भगवानपुर पहुंचे तो अगल-बगल के लोगों ने बताया कि रात में इसके साथ पति सहित ससुराल के अन्य लोगों ने मारपीट किया। 2012 में शादी हुई थी, दो बच्चे हैं।
पति राजमिस्त्री का काम करता है, शराब के नशे में बराबर मारपीट करता था। हम लोग पहुंचे तो लाश बाहर में रखी हुई थी, घर के सभी लोग फरार हैं। इस दौरान लाखो थानाध्यक्ष सिंटू कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया घरेलू विवाद में आत्महत्या की बात सामने आई है। पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है, परिजन जो आवेदन देंगे, उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।एसपी मनीष ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि घटना स्थल की जांच के लिए FSL टीम को बुलाया किया गया है। मृतिका के शव का पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में कराया जा रहा है। सदर-वन डीएसपी के नेतृत्व में लाखो थाना की पुलिस टीम द्वारा घटना के सभी पहलुओं पर छानबीन करते हुए विधिसम्मत आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
डीएनबी भारत डेस्क