घटना भगवानपुर थाना क्षेत्र के नरहरीपुर गावं के वार्ड नंबर सात की है।
डीएनबी भारत डेस्क
बेगूसराय मे एक सनसनीखेज मामला सामने आया है जहाँ लुटेरी दुल्हन की करतूत से आहत एक युवक ने गले मे फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया है। ।बताया जाता है की दो माह पूर्व युवक एक लड़की से प्रेम विवाह कर उसे अपने घर लेकर आया। दो महीना साथ रहने के बाद लड़की ने मौके का फायदा उठाकर घर मे रखे लगभग आठ भर सोने के जेवरात के साथ फरार हो गयीं। जिससे परेशान युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

लड़की भागलपुर जिला के सुल्तानपुर की रहने वाली बताई जा रही है। घटना भगवानपुर थाना क्षेत्र के नरहरीपुर गावं के वार्ड नंबर सात की है। मृतक की पहचान भगवानपुर थाना क्षेत्र के नरहरीपुर गावं के वार्ड नंबर सात के रहने वाले फुचो सिंह के लगभग इक्कीस वर्षीय पुत्र शैलेश कुमार के रूप मे हुई है। घटना के संबंध मे भाई रंजीत कुमार ने बताया की उसका भाई भागलपुर जिला के सुल्तानपुर मे काम करता था। इसी दौरान उसकी मुलाक़ात एक लड़की से हुई। दोनों आपस मे प्यार करने लगे। दो माह पूर्व मृतक शैलेश कुमार लड़की से प्रेम विवाह कर उसे अपने घर लेकर चला आया।
परिवार के लोगो को लगा की उसके भाई ने प्रेम विवाह किया है। इस लिए परिवार के लोगो ने भी लड़की को अपनी बहु मानकर घर मे रख लिया। लुटेरी दुल्हन भी घर के लोगो का बिश्वास जीत कर अच्छे से रहने लगी। जब की मृतक युवक परिवार चलाने के लिए बेगूसराय के ही एक संस्थान मे काम करने लगा। कुछ दिन तो सब को कुछ ठीक ठाक चला। लेकिन मंगलवार को लड़की अचानक से घर मे रखे लगभग आठ भर सोने के जेवरात के साथ उस वक्त फरार हो गयीं जब लड़का अपने काम पर गया हुआ था। घर लौटने पर जब उसने अपनी पत्नी के साथ घर मे रखे सोने के जेवरात को गायब पाया तो वो खुद को ठगा हुआ पाया।
बताया जाता है की तिनका तिनका जोड़ कर लड़के ने प्रेमिका से पत्नी बनी अपनी दुल्हन के लिए जेवरात आदि खरीदा था। इस बाद से लड़का सदमे मे आकर बुधवार को अपने खेत के एक आम के बृक्ष से लटकर अपनी जान दे दी। भाई रंजीत कुमार ने बताया की इसका पता उन लोगो को तब लगा जब वो लोग शाम मे अपने भाई को खोजने खेत गए जहाँ उन लोगो ने अपने भाई को पेड़ से लटका हुआ पाया बाद मे इसकी सुचना भगवानपुर थाना को दी गयीं।
जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुँच कर शव को अपने कब्जे मे लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज कर आगे की कारवाई मे जुट गयीं है। फिलहाल ये घटना इलाके मे चर्चा का विषय बना हुआ है। बताते चले की बिहार मे लुटेरी दुल्हन से सम्बंधित कई घटना सामने आ चुकी है। ]लेकिन इस घटना मे युवक द्वारा जान देने की यह पहली घटना है।
डीएनबी भारत डेस्क
