समस्तीपुर: बारात से लौट रही बस और ट्रक के बीच भीषण टक्कर, एक दर्जन से अधिक लोग जख्मी

DNB Bharat Desk

- Sponsored Ads-

इस वक़्त की बड़ी खबर समस्तीपुर से आ रही है जहां भीषण सड़क हादसे का मामले सामने आया है। बारात से लौट रही बस और ट्रक के भीषण टक्कर में एक दर्जन से अधिक लोग जख्मी हुए हैं, जिनमे कुछ की हालत नाजुक बताई जा रही है। सभी ज़ख्मियों का इलाज समस्तीपुर सदर अस्पताल व अन्य निजी अस्पतालों में  किया जा रहा है।

समस्तीपुर: बारात से लौट रही बस और ट्रक के बीच भीषण टक्कर, एक दर्जन से अधिक लोग जख्मी 2पूरी घटना सरायरंजन थाना क्षेत्र के मोहन चौक खजूरी के पास की है जहां सरायरंजन रायपुर से बारात लौटने के क्रम में अनियंत्रित ट्रक से टक्कर हो गई जिसमे एक दर्जन से अधिक लोग जख्मी हो गए और बस ड्राइवर और ट्रक ड्राइवर की हालत नाजुक बताई जा रही है।

समस्तीपुर: बारात से लौट रही बस और ट्रक के बीच भीषण टक्कर, एक दर्जन से अधिक लोग जख्मी 3जख्मी उपचालक का बताना है कि विभूतिपुर थाना के फुलवरिया सिंघिया वार्ड 5 निवासी गौनोर सहनी के पुत्र जिम्मेदार सहनी की शादी के लिए बारात लेकर सरायरंजन के रायपुर गए थे । वहां से लौटने के क्रम में सरायरंजन थाना क्षेत्र के ही खजूरी मोहन चौक के पास 18 चक्का वाली ट्रक ने ठोकर मार दी जिसमें लगभग 12 से अधिक लोग जख्मी हो गए हैं कुछ लोगों का इलाज दलसिंहसराय अनुमंडलीय अस्पताल में चल रहा है तो कुछ लोगों का निजी अस्पताल में बाकी सभी समस्तीपुर सदर अस्पताल में इलाज करा रहे हैं।

समस्तीपुर: बारात से लौट रही बस और ट्रक के बीच भीषण टक्कर, एक दर्जन से अधिक लोग जख्मी 4घटना लगभग 4:30 बजे सुबह की है। घायलों की पहचान विभूतिपुर थाना क्षेत्र के फुलवरिया सिंघिया वार्ड पांच के निवासी राहुल कुमार ,गौरव कुमार ,रामा सहनी ,मुकेश कुमार सहित अन्य लोगों के रूप में हुई है। वही सरायरंजन थानाअध्यक्ष प्रताप सिंह का बताना है कि सुबह में सड़क दुर्घटना की सूचना मिली थी जब पुलिस टीम गई तो उन्होंने पाया कि बस और ट्रक के बीच भीषण हादसा हुआ है ।जिसमें 10 से 12 लोग जख्मी बताए गए हैं यह सभी बारात से लौट रहे थे । बारात किसके यहां आई थी इसकी जानकारी ले रहे हैं

समस्तीपुर संवाददाता अफरोज आलम की रिपोर्ट

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article