खेत में काम कर रहे 70 वर्षीय महिला को गीदर ने काट कर किया जख्मी

DNB Bharat Desk

 

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय जिले के वीरपुर खैय पुल स्थित बख्तर स्थान के पास खेत में काम कर रही एक 70 वर्षीय महिला पर जंगली जानवर गिदर ने जानलेवा हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। महिला के चीखने चिल्लाने पर आस पास के खेतों में काम कर रहे किसानों मजदूरों के दौर कर आने पर गिदर भागने में सफल हो गया।

- Sponsored Ads-

खेत में काम कर रहे 70 वर्षीय महिला को गीदर ने काट कर किया जख्मी 2उक्त घायल महिला को प्राथमिक उपचार के लिए वीरपुर पीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां मौजूद चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार बाद उक्त महिला को घर भेज दिया। उक्त महिला की पहचान पर्रा पंचायत के वार्ड नं 7 के स्व टुको तांती के 70 वर्षीय पत्नी अनरसा देवी के रूप में किया गया है।

बेगूसराय वीरपुर संवाददाता गोपल्लव झा की रिपोर्ट

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article