सड़क पार करने के दौरान गंभीर रूप से जख्मी छात्र की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क

स्कूल से पढ़ाई कर शनिवार को घर लौट रहे पहली कक्षा का 6 वर्षीय छात्र विशाल कुमार घर के पास ही सड़क हादसे में गंभीर रूप में से जख्मी हो गया था। इलाज के क्रम में वह देर शाम बेगूसराय के एक निजी अस्पताल दम तोड़ दिया।जिससे परिजनों में कोहराम मच गया।वह वीरपुर पूर्वी पंचायत के वार्ड संख्या 6 निवासी नीरज यादव का पुत्र था। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि वह उत्क्रमित मध्य विद्यालय पकड़ी मुनिचक से पढ़ाई कर घर लौट रहा था।तभी घर के नजदीक पहुंचते ही वह मुख्य सड़क पार करने की कोशिश कर रहा था।

इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रही अनियंत्रित बाइक ने उसे जोरदार टक्कर मार दिया। जिससे वह बुरी तरह से जख्मी होकर सड़क पर गिर गया। स्थानीय लोगों व परिजनों की मदद से उसे इलाज के लिए बेगूसराय भेजा। जहां इलाज के दौरान ही कई घंटे बाद वह दम तोड़ दिया। इधर घटना के बाद मृतक की मां सुलेखा देवी, पिता,नीरज यादव,दादा रामचन्द्र यादव का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। बताया गया कि वह काफी मेधावी छात्र था।

- Sponsored Ads-

सड़क पार करने के दौरान गंभीर रूप से जख्मी छात्र की मौत, परिजनों में मचा कोहराम 2पढ़ने की इच्छाशक्ति काफी तीव्र थी।घर से करीब लगभग एक किलोमीटर की दूरी तय कर प्रथम कक्षा के छात्र विशाल पढ़ने के लिए जाया करता था।जिसकी आसपास के लोग काफी प्रशंसा किया करते थे।कहते थे कि वह होनहार छात्र है।इधर घटना की जानकारी पाकर थानाध्यक्ष संजीव कुमार अपने दलबल के साथ मामले की जांच की और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव को परिजनों को सौंप दिया।

बेगूसराय वीरपुर संवाददाता गोपल्लव झा की रिपोर्ट

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article