बछवाड़ा हाजीपुर रेलखंड के फातेहा व शेरपुर स्टेशन के बीच रेलवे ट्रैक के किनारे एक व्यक्ति का शव हुआ बरामद, प्रशासन कर रही हैं जाँच

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क

बछवारा रेलखंड के शेरपुर स्टेशन के समीप रेलवे ट्रैक के नीचे एक व्यक्ति का शव मिलने से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई । अनुमान लगाया जा रहा है कि अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि उक्त व्यक्ति की हत्या की गई या किसी हादसे की वजह से व्यक्ति की जान गई है।

बछवाड़ा हाजीपुर रेलखंड के फातेहा व शेरपुर स्टेशन के बीच रेलवे ट्रैक के किनारे एक व्यक्ति का शव हुआ बरामद, प्रशासन कर रही हैं जाँच 2बताया जा रहा है कि समस्तीपुर जिले के विद्यापति नगर एवं बेगूसराय जिले के बछवाड़ा थाना क्षेत्र के सीमावर्ती इलाके में एक व्यक्ति का शव बरामद किया गया है । फिलहाल पुलिस शव की शिनाख्त में जुट गई है। अब शव की पहचान होने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा की उक्त व्यक्ति के मौत के पीछे क्या मामला है।

- Sponsored Ads-

बेगूसराय बछवाड़ा संबाददाता सुजीत कुमार की रिपोर्ट 

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article