दो बाइक की आमने सामने टक्कर में बाइक सवार दो युवक जख्मी

DNB Bharat Desk

खोदाबंदपुर थाना क्षेत्र में सोमवार की रात थाना क्षेत्र के खोदाबंदपुर मटिहानी ग्रामीण पथ पर बजही टोला के समीप दो बाइक के बीच आमने सामने की हुई टक्कर में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। घटना बाद वहां दर्जनों की भीड़ जमा हो गई और जख्मी युवक को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खोदाबंदपुर में भर्ती कराया।

- Sponsored Ads-

अस्पताल में मौजूद चिकित्सक डॉक्टर मुस्तफा ने प्राथमिक उपचार के पश्चात जख्मी दोनों युवक को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल बेगूसराय रेफर कर दिया। जख्मी की पहचान फफौत पंचायत के वार्ड तीन निवासी राम नंदन महतो की 25 वर्षीय पुत्र पप्पू कुमार व बाइक चालक मटिहानी गांव के वार्ड 18 निवासी अर्जुन राम के 22 वर्षीय पुत्र बुलबुल कुमार के रूप में किया गया है।

दो बाइक की आमने सामने टक्कर में बाइक सवार दो युवक जख्मी 2जख्मी ने बताया कि बुलबुल प्रखंड मुख्यालय से दवा लेकर बाइक द्वारा घर लौट रहा था तभी घटनास्थल के सभीप बाजार की ओर जा रहा है एक बाइक चालक सामने से जोरदार टक्कर मार दिया। जिसमें दोनों युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। घटना बाद वह बाइक लेकर वहां से फरार हो गया। स्थानीय मुखिया उषा देवी ने घटना का पुष्टि किया है।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article