बेगूसराय में तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने एक व्यक्ति को कुचला,व्यक्ति की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत

DNB Bharat Desk

- Sponsored Ads-

बेगूसराय में लगातार रफ्तार का कहर देखने को मिल रहा है।इसी कड़ी में एक बार फिर तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने एक व्यक्ति को कुचल दिया। जिससे व्यक्ति की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई।  मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है। घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बड़ी एघु के पास की है।

बेगूसराय में तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने एक व्यक्ति को कुचला,व्यक्ति की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत 2मृतक व्यक्ति की पहचान मुफस्सिल थाना क्षेत्र के हेमरा के रहने वाले सरोज लाल के रूप में की गई है।  घटना के संबंध में परिजनों ने बताया है कि सरोज लाल पूरे परिवार के साथ बीती रात शादी समारोह के मौके पर बड़ी एघु के पास भोज खाने के लिए गए थे। उन्होंने बताया है कि भोज खाकर जब वह पैदल ही घर लौट रहे थे।

बेगूसराय में तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने एक व्यक्ति को कुचला,व्यक्ति की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत 3तभी अज्ञात वाहन ने बड़ी बड़ी एघु के पास कुचल दिया।जिससे सरोज लाल की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। मौत की खबर लगते ही परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं  घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने मुफस्सिल थाना पुलिस को दी

बेगूसराय में तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने एक व्यक्ति को कुचला,व्यक्ति की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत 4मौके  मुफस्सिल थाने की पुलिस पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article