ई रिक्शा व बाइक की आमने सामने टक्कर में ई रिक्शा सवार एक बच्ची की मौत, चालक समेत तीन घायल

 

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय जिले खोदावंदपुर थाना क्षेत्र में सड़क दुर्घटना के दौरान एक बच्ची की मौत हो गई। वही तीन लोग घायल हो गये। मृतक बच्ची की पहचान समस्तीपुर जिला के विभूतिपुर थाना क्षेत्र के नरहन निवासी स्व चंदन पासवान की 3 वर्षीया पुत्री साधना कुमारी के रूप में की गई। यह सड़क हादसा सोमवार को बेगूसराय-रोसड़ा एस एच 55 मुख्य पथ पर सागी पंचायत के नारायणपुर गांव के समीप हुआ।

Midlle News Content

जहां रोसड़ा से नरहन की ओर जा रही एक ई रिक्शा में बाइक सवार ने ठोकर मार दिया। इस घटना में ई रिक्शा चालक सागी डीह गांव स्थित वार्ड नं 13 के निवासी रौदी ठाकुर का 55 वर्षीय पुत्र  नारायण ठाकुर भी गम्भीर रुप से जख्मी हो गया। दुर्घटना कारित बाइक सवार अपनी बाइक छोड़ मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची खोदावंदपुर पुलिस ने मृतक बच्ची के शव को अपने कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल बेगूसराय भेज दिया।

जबकि जख्मी लोगों की चिकित्सा खोदावंदपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कराई गई। मृतक बालिका के परिजनों ने बताया कि वे लोग रिजर्व ई रिक्शा से नरहन जा रहे थे। रास्ते में नारायणपुर ढाला के समीप बेलगाम बाइक सवार ने ई रिक्शा में ठोकर मार दिया। जिससे ई रिक्शा पलट गया। ई रिक्शा पलटने से उस पर सवार बच्ची की मौत घटनास्थल पर ही हो गई।

इस घटना में मृतक बच्ची की मां दुर्गा देवी व 4 वर्षीय भाई आदित्य कुमार भी घायल हो गया। ई रिक्शा पर एक ही परिवार के 5 लोग सवार थे। बच्ची की मौत से उसकी नानी नीलम देवी,दादी शैल देवी, दादा किशुनदेव पासवान का रो रोकर बुरा हाल है। मिली जानकारी के अनुसार मृतक बच्ची के पिता की मौत 2 वर्ष पहले गम्भीर बीमारी से हो गई थी।

बेगूसराय खोदावंदपुर संवाददाता नितेश कुमार की रिपोर्ट

 

- Sponsored -

- Sponsored -