अनियंत्रित बाइक चालक ने खड़ी बस में मारी ठोकर, बाइक चालक गंभीर रूप से घायल

DNB Bharat Desk

 

डीएनबी भारत डेस्क

बछवाड़ा थाना क्षेत्र के रानी तीन पंचायत के रानी गांव स्थित एनएच 28 पर सोमवार की शाम पेट्रोल पम्प के समीप अज्ञात बस में ठोकर से बाइक सवार एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया । घायल युवक की पहचान रानी तीन पंचायत के रानी गांव वार्ड संख्या पांच निवासी शिवदानी मालाकार के पुत्र नवीन कुमार के रूप में की गई है ।

- Sponsored Ads-

स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के अनुसार उक्त युवक बाइक पर सवार होकर तेघड़ा से बछवाड़ा की तरफ जा रहा था तभी रानी गांव स्थित पेट्रोल पम्प के समीप पहुंचते ही पूर्व से खङी बस को देखकर अनियंत्रित हो गया और बस से जा टकराया जिससे उक्त युवक सड़क पर गिर पड़ा और गंभीर रूप से घायल हो गया।

अनियंत्रित बाइक चालक ने खड़ी बस में मारी ठोकर, बाइक चालक गंभीर रूप से घायल 2 स्थानीय लोगों द्वारा आनन फानन में घायल युवक को इलाज के लिए स्थानीय निजी क्लीनिक में भर्ती कराया गया जहां उक्त का इलाज चल रहा है।

डीएनबी भारत डेस्क

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article