तेघरा थाना क्षेत्र के अयोध्या गंगा घाट पर तीन दिन पूर्व डूबे बच्चे का शव एसडीआरएफ की टीम ने रामदीरी गंगा घाट से किया बरामद

DNB Bharat Desk

डूबने बाला युवक काग्रेस नेता डाक्टर कन्हैया कुमार का भतीजा प्रीत कुमार है। जो अपने ननिहाल मै श्राद्ध कर्म मे आया था। और अपने बड़े भाई के साथ अयोध्या गंगा घाट पर गंगा स्नान करने के लिए गया था।

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय में गंगा स्नान करने के दौरान डॉ कन्हैया कुमार का भतीजा की डूबकर हुई थी मौत आज 3 दिन बाद उसका शव मटिहानी थाना क्षेत्र के रामदीरी गंगा घाट से एसडीआरएफ की टीम के द्वारा शव को बरामद कर लिया। बताते चलें कि 27 अप्रैल को तेघरा थाना क्षेत्र के अयोध्या गंगा घाट पर अपने भाई के साथ गंगा स्नान करने के लिए गया था। तभी दोनों भाई गहरे पानी में चले जाने के कारण डूब गया।

तेघरा थाना क्षेत्र के अयोध्या गंगा घाट पर तीन दिन पूर्व डूबे बच्चे का शव एसडीआरएफ की टीम ने रामदीरी गंगा घाट से किया बरामद 2वहीं दोनों भाई को डूबते हुए देख लोगों ने बड़े भाई को कौशिक को बचा लिया जबकि प्रीत कुमार को बचा नहीं सका और वह गहरे पानी में चले जाने के कारण डूब गया। स्थानीय गोताखोर एवं एसटीआरएफ की टीम के द्वारा लगातार उस जगह खोजबीन किया गया लेकिन अता पता कुछ नहीं चल सका 3 दिन बाद आज एसटीआरएफ की टीम के द्वारा मटिहानी थाना क्षेत्र के रामदिरी गंगा घाट से प्रीत कुमार का शव को बरामद किया गया। मृतक युवक की पहचान एफसीआई थाना क्षेत्र के बिहट गांव के रहने वाले मणिकांत सिंह का पुत्र प्रीत कुमार के रूप में की गई है।

- Sponsored Ads-

बताया जाता है की डूबने बाला युवक काग्रेस नेता डाक्टर कन्हैया कुमार का भतीजा प्रीत कुमार है। जो अपने ननिहाल मै श्राद्ध कर्म मे आया था। और अपने बड़े भाई के साथ अयोध्या गंगा घाट पर गंगा स्नान करने के लिए गया था तभी दोनों भाई डूब गया जिसमें बड़े भाई कौशिक को स्थानीय लोगों ने पानी से निकालकर जान बचाया जबकि छोटे भाई प्रीत कुमार को बचा नहीं सका।

तेघरा थाना क्षेत्र के अयोध्या गंगा घाट पर तीन दिन पूर्व डूबे बच्चे का शव एसडीआरएफ की टीम ने रामदीरी गंगा घाट से किया बरामद 3आज मटिहानी थाना क्षेत्र के रामदीरी गंगा घाट से शव को एसडीआरएफ की टीम के द्वारा गंगा नदी से बरामद किया गया। फिलहाल इस घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है वहीं तेघड़ा थाने के पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया है और आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।

बेगूसराय संवादाता सुमित कुमार बबलू की रिपोर्ट

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article