बेगूसराय सड़क हादसे में घायल व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत, परिजनों में मचा कोहराम

DNB Bharat Desk

 

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय में बीती रात सड़क हादसे में घायल व्यक्ति की इलाज के क्रम में मौत हो गई । मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया । मृतक की पहचान मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रजौरा निवासी मोहम्मद शाहिद के पुत्र मोहम्मद अहमद के रूप में की गई है। बताया जा रहा है कि पिछले 27 मई को मोहम्मद अहमद साइकिल से अपने ननिहाल नावकोठी थाना क्षेत्र के राजाकपुर जा रहा था उसी क्रम में तेज रफ्तार अज्ञात स्कार्पियो ने उसे जोरदार ठोकर मार दी ।

- Sponsored Ads-

बेगूसराय सड़क हादसे में घायल व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत, परिजनों में मचा कोहराम 2स्थानीय लोगों की मदद से उसे पहले नावकोठी पीएचसी में भर्ती कराया गया फिर घायल की स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे रेफर कर दिया। तत्पश्चात् उसका इलाज एक निजी नर्सिंग होम में चल रहा था जहां बीती रात इलाज के क्रम में उसकी मौत हो गई । घटना की सूचना के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और छानबीन में जुट गई है ।

डीएनबी भारत डेस्क

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article