जीविका सामुदायिक पुस्तकालय बछवाड़ा में छात्रो के बीच जमकर मारपीट,  दो छात्र जख्मी

DNB Bharat Desk

बछवाड़ा प्रखंड मुख्यालय स्थित जीविका सामुदायिक पुस्तकालय सह कैरियर विकास केन्द्र बछ्वाड़ा परिसर उस समय रन क्षेत्र बन गया जब दो छात्रों के गुट आपस में भीड़ गए और दोनों गुटों के बीच जमकर मारपीट शुरू हो गयी। मारपीट के दौरान काफी देर तक लात घुसे और हाथापाई होती रही। मारपीट में दो छात्र घायल हो गया। कैरियर विकास केन्द्र में अध्ययनरत छात्रों ने दोनों घायल छात्र को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बछ्वाड़ा में भर्ती कराया। घायल छात्र गोविंदपुर तीन पंचायत के भुथरी गांव निवासी वैद्यनाथ यादव का पुत्र शिवम कुमार व अशोक यादव का पुत्र अंकित कुमार के रूप में किया गया।

- Sponsored Ads-

जीविका सामुदायिक पुस्तकालय बछवाड़ा में छात्रो के बीच जमकर मारपीट,  दो छात्र जख्मी 2मारपीट की घटना को लेकर बताया जा रहा है कि प्रखंड मुख्यालय के पुराने भवन में जीविका द्वारा संचालित जीविका सामुदायिक पुस्तकालय सह कैरियर विकास केन्द्र के अन्तर्गत वैसे छात्रों को पढ़ाया जाता है जो गरीब तबके से है और पढ़ना चाहते हैं लेकिन उन्हें साधन उपलब्ध नहीं है। वैसे छात्रों को कम्प्यूटर समेत अन्य शिक्षा ग्रहण को लेकर प्रेरित किया जाता है। सोमवार को किसी बात को लेकर दो छात्रों के गुट आपस में भीड़ गए ।

जीविका सामुदायिक पुस्तकालय बछवाड़ा में छात्रो के बीच जमकर मारपीट,  दो छात्र जख्मी 3छात्रो के द्वारा मेन गेट का दरबाजा बंद कर दिया गया और अन्दर में जमकर मारपीट किया। शोर गुल की आवाज सुन आस पास के लोग जमा हुए और किसी तरह से दरबाजा खुलवाकर दोनों गुट के छात्रो को अलग-अलग किया। मारपीट में दो छात्र घायल हो गया जिसे ईलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि छात्रों के बीच लड़ाई झगड़ा के पीछे प्रेम प्रसंग का मामला है।

जीविका सामुदायिक पुस्तकालय बछवाड़ा में छात्रो के बीच जमकर मारपीट,  दो छात्र जख्मी 4जिस कारण आए दिन कैरियर विकास केन्द्र में लड़ाई झगड़ा होना आम बात है। घटना की सूचना पर पहुंची बछ्वाड़ा थाना की पुलिस ने एक छात्र को हिरासत में लेकर मामले की जांच में जुट गयी। जीविका सामुदायिक पुस्तकालय सह कैरियर विकास केन्द्र संचालक रीना देवी ने बताया कि जब हम वर्ग कक्ष में पहुंचे तो छात्र आपस में मारपीट कर रहे थे।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article