नालंदा में जमीनी विवाद में युवक को मारी गोली, हथियार के साथ फोटो वायरल

DNB Bharat Desk

 

डीएनबी भारत डेस्क 

नालंदा जिले के थरथरी थाना क्षेत्र के रूपसपुर शेखपुरा डीह गांव में जमीनी विवाद में एक युवक को गोली मार दी गई। गोलीबारी में घायल युवक की पहचान 28 वर्षीय विकास कुमार के रूप में की गई। विकास कुमार इसके पहले हिलसा विधानसभा के पूर्व राजद विधायक शक्ति सिंह यादव के यहां काम करता था।

- Sponsored Ads-

जख्मी विकास कुमार ने बताया कि उनका गांव के ही रहने वाले इंद्रदेव प्रसाद से दो सालो से जमीन का विवाद चल रहा था। उन्होंने बताया कि उन्होंने कुछ समय पहले 22 कट्ठा जमीन खरीदी थी। उस समय जमीन को लेकर कोई विवाद नहीं था। लेकिन कुछ दिनों पहले इंद्रदेव प्रसाद ने जबरदस्ती कहा कि यह जमीन उनकी है और उन्होंने इस जमीन पर कब्जा करने की कोशिश की।

सुबह खेत जुताई के दौरान विकास कुमार के ऊपर इंद्रदेव प्रसाद और उनके बेटे ने उन पर गोली चला दी। गोली विकास कुमार के हाथ में लगी। वही इस घटना को लेकर हथियार के साथ एक बदमाश का फोटो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article