बेगूसराय मे जमीनी विवाद के फैसले को नहीं माना तो एक व्यक्ति को जबरन खिलाया जहर, सदर अस्पताल में चल रहा है इलाज

DNB BHARAT DESK

 

घटना नावकोठी थाना क्षेत्र के पहसारा गावं की है। घायल की पहचान नावकोठी थाना क्षेत्र के पहसारा गाँव के रहने वाले महेश्वर झा के पुत्र राजेश कुमार झा के रूप मे हुई है।

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय मे जमीनी विवाद के फैसले को नहीं मानने पर एक व्यक्ति को जबरन जहर खिला देने का सनीखेज मामला सामने आया है. इस मामले घायल को ईलाज के लिए सदर अस्पताल बेगूसराय मे भर्ती कराया गया है। घटना नावकोठी थाना क्षेत्र के पहसारा गावं की है।

- Sponsored Ads-

बेगूसराय मे जमीनी विवाद के फैसले को नहीं माना तो एक व्यक्ति को जबरन खिलाया जहर, सदर अस्पताल में चल रहा है इलाज 2घायल की पहचान नावकोठी थाना क्षेत्र के पहसारा गाँव के रहने वाले महेश्वर झा के पुत्र राजेश कुमार झा के रूप मे हुई है।  इस सम्बन्ध मे घायल की पत्नी सरस्वती देवी ने आरोप लगाया है की  गावं के ही एक वयक्ति से तीन साल से जमीन विवाद चल रहा है। इसी सिलसिले मे बीती रात कुछ लोगो के द्वारा जमीन का फैसला किया गया। यह फैसला उनको मान्य नहीं था। इसी बीच गावं के कुछ दबंग लोग आये और उनलोगो के द्वारा उनके पति राजेश कुमार को जबरन जहर खिला दिया गया।

बेगूसराय मे जमीनी विवाद के फैसले को नहीं माना तो एक व्यक्ति को जबरन खिलाया जहर, सदर अस्पताल में चल रहा है इलाज 3जिसके बाद आनन फानन मे उसे ईलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। सरस्वती देवी ने बताया की इस बात की शिकायत उनके द्वारा डीएम से किया गया तो उनके द्वारा घायल का पहले ईलाज कराने की बात कही गयीं। उन्होने बताया की सात कट्ठा जमीन का विवाद चल रहा है।  इसी सिलसिले मे जबरन जहर खिला देने का काम आरोपियों के द्वारा किया गया जिन्हे वो नहीं पहचानती है।

डीएनबी भारत डेस्क

 

Share This Article