बेगूसराय में तेज रफ्तार कार ने एक महिला को कुचला, महिला की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत

DNB BHARAT DESK

- Sponsored Ads-

बेगूसराय में तेज रफ्तार कार ने एक महिला को कुचल दिया। हादसे में महिला की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई।  मौत के बाद परिजनों में हड़कंप मच गया। घटना भगवानपुर थाना क्षेत्र के चेरिया गांव की है। मृत महिला की पहचान चेरिया गांव के रहने वाले जोगी महतो की पत्नी सविता देवी के रूप में की गई है।

बेगूसराय में तेज रफ्तार कार ने एक महिला को कुचला, महिला की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत 2घटना के संबंध में परिजनों ने बताया है कि सविता देवी घर से किसी काम के लिए बाहर जा रही थी। तभी तेज रफ्तार कार ने महिला को कुचल दिया। हादसा इतना जबरदस्त था कि महिला की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

बेगूसराय में तेज रफ्तार कार ने एक महिला को कुचला, महिला की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत 3फिलहाल इस घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने भगवानपुर थाना पुलिस को दी। मौके पर भगवानपुर थाने के पुलिस पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया है।और आगे की कार्रवाई में जुट हुई है।

Share This Article