बछवाड़ा में गंगा कटाव और बुनियादी समस्याओं को लेकर 26 अक्टूबर को प्रखंड मुख्यालय पर राजद का एक दिवसीय धरना

DNB Bharat Desk

बछवाड़ा प्रखंड क्षेत्र में गहराते गंगा कटाव और स्थानीय बुनियादी समस्याओं को लेकर आगामी 26 अक्टूबर को प्रखंड मुख्यालय के समक्ष एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन आयोजित किया जाएगा। इस संबंध में राजद के कार्यकर्ताओ ने शनिवार को सात सुत्री मांग को लेकर बीडीओ सह पंचायती राज पदाधिकारी विश्वनाथ सिंह को आवेदन देकर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन करने का निर्णय लिया है।

- Sponsored Ads-

युवा राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश उपाध्यक्ष कुमार रूपेश यादव,जिला प्रवक्ता श्याम प्रसाद दास,जिला उपाध्यक्ष अरूण यादव व प्रखंड अध्यक्ष सुनील यादव ने प्रभारी प्रखंड विकास पदाधिकारी सह पंचायती राज पदाधिकारी को आवेदन देकर शिकायत की है। उन्होंने अपने आवेदन में बताया कि चमथा दियारे के विशनपुर पंचायत में गंगा कटाव से बचाव की व्यवस्था की जाय। प्रधानमंत्री आवास योजना में जारी की गयी सूची में सुधार करते हुए छुटे हुए लाभुकों का नाम जोड़ा जाय।

बछवाड़ा में गंगा कटाव और बुनियादी समस्याओं को लेकर 26 अक्टूबर को प्रखंड मुख्यालय पर राजद का एक दिवसीय धरना 2बछवाड़ा में गंगा कटाव और बुनियादी समस्याओं को लेकर 26 अक्टूबर को प्रखंड मुख्यालय पर राजद का एक दिवसीय धरना 3प्रखंड कार्यालय परिसर में आधार सेंटर अभिलंब चालू किया जाय।  बाढ़ के उपरांत दियारे के सभी पांच पंचायत के जर्जर सड़क का निर्माण कराया जाय। प्रखंड अन्तर्गत सभी पंचायत के भूमिहीनों को वासगीत पर्चा दिया जाय। प्रखंड क्षेत्र के रसीदपुर से लेकर गोधना पंचायत तक करीब 17 किलोमीटर एनएच 28 सड़क पुर्ण रूप से जर्जर है जिसे अभिलंब निर्माण करावाया जाय।

एनएच 28 पर प्रतिदिन बरौनी से मुजफ्फरपुर की तरफ हाइवा ट्रक से ओवरलोड छाई लेकर जाने वाले वाहन पर रोक लगाया जाय।  छाई लोड कर जाने वाले हाइवा से गिरने वाले डस्ट से सड़क पर चलने वाले राहगीरों के साथ-साथ सड़क के किनारे रहने वाले लोगों को विभिन्न प्रकार की बीमारी हो रही है। ऐसे वाहन पर रोक लगाया जाय। उन्होंने मांग पत्र के जरिए कहा कि आम जन से जुड़ी इन सात सूत्री मांगों को लेकर 26 अक्टूबर को प्रखंड मुख्यालय पर जोरदार प्रदर्शन किया जाएगा।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article