बरौनी: NH-31 पर कार और ट्रक की भीषण टक्कर, चालक समेत दो लोग घायल

DNB Bharat Desk

बरौनी थाना क्षेत्र अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-31) पर बीती रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में कार सवार चालक सहित दो लोग घायल हो गए। दुर्घटना कार और एक अज्ञात ट्रक के बीच हुई आमने-सामने की भिड़ंत के कारण हुई।

- Sponsored Ads-

प्राप्त जानकारी के अनुसार, टाटा नेक्सन कार (संख्या BR 01 ET 6946) सीतामढ़ी से झारखंड के देवघर जा रही थी। इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रहे एक अनियंत्रित ट्रक ने कार को सीधे टक्कर मार दी। इस हादसे में कार के चालक और उसमें सवार एक अन्य व्यक्ति आंशिक रूप से घायल हो गए। टक्कर के बाद ट्रक चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया।

बरौनी: NH-31 पर कार और ट्रक की भीषण टक्कर, चालक समेत दो लोग घायल 2हादसे के वक्त रात्रि गश्त पर तैनात पुलिस अवर निरीक्षक साक्षी कुमारी ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस बल के सहयोग से दोनों घायलों को तुरंत पास के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टरों द्वारा प्राथमिक उपचार किए जाने के बाद दोनों की स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है।

पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहन को कब्जे में ले लिया है और फरार ट्रक की पहचान व तलाश के लिए आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article