डीएनबी भारत डेस्क
बरौनी प्रखंड क्षेत्र अन्तर्गत पपरौर एवं नूरपुर ग्राम पंचायत में सहयोग शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का अध्यक्षता जिला योजना पदाधिकारी बेगूसराय उदय शंकर प्रसाद ने किया। जबकि संचालन प्रखंड विकास पदाधिकारी बरौनी अनुरंजन कुमार ने किया । शिविर में कुल 34 आवेदन आये जिसमें 07 आवेदन का निष्पादन किया गया।

जिसमें पपरौर में 19 आवेदन में 4 का निष्पादन तथा नूरपुर पंचायत में 15 आवेदन में 3 आवेदन का निष्पादन किया गया है।शिविर में सरयुग पासवान एवं कौशल्या देवी का मृत्यु प्रमाण पत्र उनके परिजन को वितरित किया गया।
शिविर में प्रधानमंत्री आवास ,चापाकल से संबंधित शिकायत आया। मौके पर मुखिया पपरौर संजू देवी, नूरपुर मुखिया प्रमिला देवी, सीडीपीओ प्रीति कुमारी ,प्रखण्ड पशुपालन पदाधिकारी डॉ मिथिलेश कुमार पूर्व मुखिया अरविंद कुमार राय, राजेश कुमार चौधरी,पंचायत सचिव पपरौर यदुनन्दन ठाकुर, नूरपुर अर्जुन पासवान, विकास मित्र सनोज कुमार,ग्रामीण आवास सहायक श्रवण कुमार,विनोद कुमार, कार्यपालक सहायक छोटू कुमार,ग्राम कचहरी सचिव प्रसेनजित कुमार, स्वच्छता पर्यवेक्षक मो राशिद,मो अयूब,अशोक दास सहित दर्जनों लोग उपस्थित थे।
बेगूसराय बीहट संवाददाता धरमवीर कुमार की रिपोर्ट