नालंदा में चोरों का कहर लगातार जारी, बंद घर में की चोरी

DNB Bharat Desk

 

डीएनबी भारत डेस्क 

नालंदा के रहुई थाना क्षेत्र के रहीमपुर गांव में बंद पड़े घर से चोरों ने बड़ी सुनियोजित तरीके से भीषण चोरी की घटना को अंजाम दिया है। बंद पड़े घर से दरवाजा को तोड़कर चोरो ने करीब 10 लाख की संपत्ती की चोरी कर घटना को अंजाम दिया है। इस संबंध में गृहस्वामी उर्मिला देवी ने बताया की उनकी बेटी का डिलीवरी हुआ था और उसी को सिलसिले से वह घर में ताला लगाकर अपने बेटी के यहां हरनौत गई थी।नालंदा में चोरों का कहर लगातार जारी, बंद घर में की चोरी 2

- Sponsored Ads-

करीब 10 दिन के बाद सोमवार को जब वह वापस घर लौटी और घर का दरवाजा खोला तो देखा कि अंदर का दरवाजा टुटा हुआ था। अंदर का घर का सारा सामान बिखरा पड़ा हुआ था। कमरा के अंदर गोदरेज में रखे ज्वेलरी, पीतल का बर्तन व 30 हजार नगद समेत गायब था। इस संबंध में रहुई थानाध्यक्ष नंदन कुमार सिंह ने कहा कि पीड़ित के द्वारा आवेदन नहीं दिया गया है आवेदन प्राप्त होने के बाद जांच कर कारवाई की जाएगी।

नालंदा से ऋषिकेश 

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article