अनियंत्रित बाइक सवार ने महिला को मारी ठोकर,एक बच्ची समेत चार लोग घायल,दो की स्थिति नाजुक

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क 

बेगूसराय में एक अनियंत्रित बाइक सवार ने महिला को जबरदस्त टक्कर मार दी। जिससे बाइक और अनियंत्रित होकर पलट गया और इस हादसे में बच्ची समेत 4 लोग गंभीर रूप से घायल हो गया। घायलों में बच्ची समेत दो की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है।

अनियंत्रित बाइक सवार ने महिला को मारी ठोकर,एक बच्ची समेत चार लोग घायल,दो की स्थिति नाजुक 2सभी घायलों को आनन-फानन में स्थानीय लोगों ने इलाज के लिए स्थानीय पीएससी में भर्ती कराया जहां स्थिति को चिंताजनक देख चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया। जबकि गंभीर रुप से घायल हुए बिरजू पासवान के लगभग 7 वर्षीय पुत्री कालू कुमारी की ईलाज स्थानीय क्लिनिक में चल रहा है। घटना चेरिया बरियारपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत भरकाहा चौक स्थित एस एच 55 की है।

- Sponsored Ads-

अनियंत्रित बाइक सवार ने महिला को मारी ठोकर,एक बच्ची समेत चार लोग घायल,दो की स्थिति नाजुक 3घायल महिला ने बताया कि वह बकरी चरा रही थी।तभी नशे में धुत बाइक सवार ने उसे जबरदस्त टक्कर मार दिया। और बाइक सवार भी लड़खड़ा कर गिर पड़ा। उसने बताया कि इस घटना में बकरी चरा रही एक बच्ची सहित चार लोग जख्मी हो गए हैं। वही बाइक सवार घायल ने बताया कि बाइक अनियंत्रित हो जाने के कारण महिला से टकरा गया जिस दौरान गिरने से सभी लोग जख्मी हो गए हैं।

अनियंत्रित बाइक सवार ने महिला को मारी ठोकर,एक बच्ची समेत चार लोग घायल,दो की स्थिति नाजुक 4उसने बताया कि पहसारा गांव स्थित ईट भट्ठा के चिमिनी पर से अपने गांव वापस आ रहा था। उसी दौरान हादसे का शिकार हो गया ।फिलहाल दुर्घटना में घायल सभी को इलाज बेगूसराय सदर अस्पताल में चल रहा है।

बेगूसराय से सुमित कुमार बबलू की रिपोर्ट 

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article