बेगूसराय में तेज रफ्तार बोलेरो ने मटिहानी थाना के प्राइवेट चालक को कुचला, चालक की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत

DNB Bharat Desk

- Sponsored Ads-

बेगूसराय में तेज रफ्तार बोलेरो ने मटिहानी थाना के प्राइवेट चालक को कुचल दिया। जिससे उसकी घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। इस मौत के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के कंकौल के पास की है। मृतक चालक की पहचान मुफस्सिल थाना क्षेत्र के खम्हार गांव के रहने वाले सिकंदर पासवान का पुत्र निकेश कुमार के रूप में हुई है।

बेगूसराय में तेज रफ्तार बोलेरो ने मटिहानी थाना के प्राइवेट चालक को कुचला, चालक की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत 2इस घटना के संबंध में परिजनों ने बताया है कि निकेश कुमार मटिहानी थाना में प्राइवेट चालक के रूप में कार्यरत था। उन्होंने बताया है कि बीती रात भी अपने मोटरसाइकिल पर सवार होकर मटिहानी थाना ड्यूटी करने जा रहा था। तभी कंकौल के पास तेज रफ्तार बोलेरो ने मोटरसाइकिल में जबरदस्त धक्का मार दिया। हादसा इतना जबरदस्त था कि निकेश कुमार की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

बेगूसराय में तेज रफ्तार बोलेरो ने मटिहानी थाना के प्राइवेट चालक को कुचला, चालक की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत 3वही इस घटना के बाद घटनास्थल पर अफरा तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया। वहीं  स्थानीय लोगों ने इस घटना की सूचना मुफस्सिल थाना पुलिस को दी। मौके मुफस्सिल थाने के पुलिस पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है। हालांकि निकेश की मौत के बाद परिजनों का हाल रो रो कर बुरा हो गया है।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article