नालंदा: रात के अंधेरे में प्रशासन ने अतिक्रमण के नाम पर नगर निगम ने रिहायशी इलाके पुलपर में चलाया बुलडोजर

DNB Bharat Desk

- Sponsored Ads-

बिहार के नालंदा में इन दिनों बुलडोजर एक्शन देखने को मिल रहा है। बिहार शरीफ नगर निगम द्वारा रातों रात बुलडोजर चलकर आलमगंज से लेकर भरावपर तक अतिक्रमण को हटाया गया है। अतिक्रमण हटाने के दौरान भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई थी।

नालंदा: रात के अंधेरे में प्रशासन ने अतिक्रमण के नाम पर नगर निगम ने रिहायशी इलाके पुलपर में चलाया बुलडोजर 2यह कार्यवाई शुक्रवार की रात 11 बजे से शुरू हुई जो 2 बजे रात तक चली। इस दौरान सड़क के दोनो किनारे जितना भी अतिक्रमण था। उसे बुलडोजर चलकर ध्वस्त कर दिया। शुबह जब दुकानदार को जानकारी मिली तो अपने अपने दुकान के पास पहुचे जहां सिर्फ मलवा ही दिखाई दे रहा था।

नालंदा: रात के अंधेरे में प्रशासन ने अतिक्रमण के नाम पर नगर निगम ने रिहायशी इलाके पुलपर में चलाया बुलडोजर 3नगर निगम के द्वारा लगभग 200 दुकानों के ऊपर बुलडोजर चलाया गया।वही इस अतिक्रमण को हटाने के बाद राजनीत भी शुरू हो गया। ओवैसी के पार्टी के जिलाध्यक्ष मो शमीम अख्तर ने कहा की नगर निगम द्वारा चोर की तरह आकर गरीबो को उजाड़ने का काम किया है।

नालंदा: रात के अंधेरे में प्रशासन ने अतिक्रमण के नाम पर नगर निगम ने रिहायशी इलाके पुलपर में चलाया बुलडोजर 4वही पूर्व विधायक पप्पू खान ने कहा कि प्रशासन अतिक्रमण के नाम पर गरीबों के पेट में लात मारने का काम किया है। वहीं नगर निगम के नगर आयुक्त ने बताया कि अतिक्रमण हटाने से पूर्व माइकिंग के सहारे दुकानदारों को सूचित किया गया था।

Share This Article