भगवानपुर पुलिस ने 25 लीटर देसी शराब के साथ एक धंधेबाज को किया गिरफ्तार

DNB Bharat Desk

होली पर्व के मद्देनजर विशेष अभियान चलाकर भगवानपुर पुलिस द्वारा भीठ गांव में बलान नदी के किनारे 100 लीटर अर्ध निर्मित देशी शराब को विनष्ट किया। साथ ही एक शराब धंधेबाज को 25 लीटर देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया।

- Sponsored Ads-

इस इस संबंध में थानाध्यक्ष चंदन कुमार ने बताया कि होली पर्व के मद्देनजर थाना क्षेत्र मे विशेष छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है।भीठ गांव स्थित बलान नदी किनारे  पी एस आई देवेंद्र कुमार सत्यार्थी के नेतृत्व में पुलिस ने छापेमारी की। छापेमारी के दौरान लगभग 100  लीटर अर्ध निर्मित देशी शराब को विनष्ट किया गया गया।

भगवानपुर पुलिस ने 25 लीटर देसी शराब के साथ एक धंधेबाज को किया गिरफ्तार 2साथ ही भीठ गाँव  निवासी ब्रह्मदेव मुखिया के पुत्र ननकु कुमार को 25 लीटर देसी शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया गया। थाना कांड संख्या 67/25 दर्ज कर आरोपी को न्यायिक हिरासत में  भेज दिया गया।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article