आप भय,भूख, भ्रष्टाचार में जीना चाहते हैं या समाज सुधारक बनना चाहते हैं आप पर निर्भर हैं सविता दीदी
डीएनबी भारत डेस्क
![](https://dnbbharat.com/wp-content/uploads/2025/01/IMG-20250201-WA0179.jpg)
प्रखंड क्षेत्र के चमथा 3 पंचायत के गोपालपुर गांव में स्थित पंचायत भवन के प्रांगण में बुधवार को ब्रह्म कुमारिज शाखा वीआईपी कॉलोनी दलसिंहसराय द्वारा 89 वां शिव जयंती समारोह का आयोजन किया गया। इस समारोह में आदरणीय सोनाका दीदी, सीमा दीदी दलसिंहसराय सविता दीदी समस्तीपुर और आशा दीदी मोहिउद्दीनगर ने भाग लिया। समारोह को संबोधित करते हुए सविता दीदी ने कहा कि शिव अजन्मा है वह हर मनुष्य में निवास करते हैं। आज लोग गलत प्रवृति का समर्थन करते हैं।
लोगो में मांस और मदिरा को सेवन करना उचित समझ रहे हैं जो गलत हैं। मांस और मदिरा का सेवन ना ही धार्मिक ना ही चिकित्सीय आधार से सही है। लोगो को चाहिए कि इस तरह पदार्थ का बहिष्कार करें। सात्विक भोजन और सात्विक विचार में ही परमात्मा का वास है। मानव अगर सात्विक और संस्कारी होगा तो शिव को भी जगत कल्याण के लिए धरती पर आना पड़ता है। आज के समय में देश में अधर्म,पापाचर और भ्रष्टाचार का बोलबाला हो गया। हम भक्तों को चाहिए कि इसे समाप्त करने में अपना योगदान निभाए।
हमलोगों को इसे समाप्त करने के लिए उग्र होने की आवश्यकता नहीं है। हम शांति मीठे बोल और जनजागरूकता से भी समाप्त किया जा सकता है। भक्तों आपका यह शरीर नहीं एक आत्मा है। क्या आप जानते है आपका यह शरीर नश्वर नहीं अपितु इस शरीर को चलाने वाली एक चैतन्य आत्मा है। उन्होंने कहा कि गीता के अनुसार आप अजर अमर अविनाशी हो, तो क्या आप ऐसी दुनिया में चलना चाहेंगे जहां सिर्फ भय,भूख,भ्रष्टाचार और अधर्म हो। यह आप पर निर्भर करता है कि आप समाज सुधारक बनते है या इस प्रकार के समाज का हिस्सा बन कर सिर्फ जीना चाहते हैं।
मुखिया मीना देवी पंचायत समिति सदस्य राधा देवी जिप सदस्य वीना देवी को ऑपरेटिव शाखा प्रबंधक अनुपम सरोज पूर्व मुखिया दादूपुर राजेश शर्मा पूर्व प्रमुख कमल पासवान पैक्स अध्यक्ष दीपक कुमार राय, अनिल कुमार राय मुखिया प्रतिनिधि शिव नारायण राउत नौजवान संघ अंचल सचिव रजनीश कुमार राय समेत दर्जनों श्रद्धालु मौजूद रहे।
बेगूसराय बछवाड़ा संवाददाता मनोज कुमार राहुल की रिपोर्ट