पर्रा काली मंदिर के प्रांगण में किया गया महिला संवाद कार्यक्रम आयोजित

DNB Bharat Desk

पुर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत सरकारी आदेशानुसार सोमवार को डाक्टर अम्बेडकर समग्र सेवा अभियान के तहत अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति टोला में विशेष विकास शिविर को लेकर पर्रा पंचायत के काली मंदिर के प्रांगन में  बिहार महादलित विकास मिशन के तहत महिला ग्राम संगठन के साथ महिला संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया।

- Sponsored Ads-

पर्रा काली मंदिर के प्रांगण में किया गया महिला संवाद कार्यक्रम आयोजित 2इस कार्यक्रम में ग्राम संगठन के अंतर्गत आने वाले  सभी समूहों की सदस्य के साथ-साथ उस ग्राम संगठन के अंतर्गत आने वाले कुछ समूह के बाहर की भी महिलाओं ने भाग लिया। इस कार्यक्रम में सभी को बिहार सरकार के द्वारा चलाए जा रहे महिला सशक्तिकरण से संबंधित जो योजना चल रही है, उसके बारे में विस्तार पूर्वक वीडियो और लीफलेट के माध्यम से जानकारी दिया गया।

पर्रा काली मंदिर के प्रांगण में किया गया महिला संवाद कार्यक्रम आयोजित 3इस कार्यक्रम में मुखिया अस्जद, जीविका के बीपीएम शैलेश रंजन, क्षेत्रीय समन्वयक सूर्येश कुमार सामुदायिक समन्वयक रंजीत कुमार और अंजली कुमारी के साथ-साथ बुककीपर मनीष कुमार सीएम निक्की कुमारी, एच एन एस एमआरपी संजय कुमार के अलावे आवास सहायक, मनरेगा, शिक्षा, स्वास्थ्य,बाल विकास से संबंधित कर्मीयों के अलावे सैकड़ो की संख्या में जीविका दीदीयां व ग्रामीण उपस्थित थे।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article