शिविर के माध्यम से बीडीओ ने किया 53 जन्म प्रमाणपत्र का वितरण

DNB Bharat Desk

वीरपुर प्रखंड क्षेत्र के नौला पंचायत से प्राप्त आवेदनों के आधार पर बीडीओ पंकज कुमार शक्ति धर के नेतृत्व में अनुसूचित जाति, जनजाति के वैसे बच्चें जिनका जन्म प्रमाणपत्र बना हुआ नहीं था से आवेदन प्राप्त कर मंगलवार को शिविर लगा कर बच्चों के अभिभावकों को प्रमाण पत्र दिया।

- Sponsored Ads-

शिविर के माध्यम से बीडीओ ने किया 53 जन्म प्रमाणपत्र का वितरण 2जिससे उक्त लोगों में प्रसन्नता का माहौल देखा गया।इस संबंध में बीडीओ पंकज कुमार शक्ति धर ने बताया कि सरकारी आदेशानुसार समाज के वैसे लोग जो आज के आधुनिकीकरण के दौर में अब भी पिछे हैं को सरकार हर तरह से मदद कर स्वावलंबी बनाना चाहती है।

शिविर के माध्यम से बीडीओ ने किया 53 जन्म प्रमाणपत्र का वितरण 3इसी करी में आज 53 लोगों को जन्म प्रमाणपत्र दिया गया है। साथ ही उन्होंने बताया कि वैसे लोगों के लिए आधार कार्ड बनाने के लिए शिविर का आयोजन किया गया है। जिनका आधार कार्ड बना हुआ नहीं है।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article