मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर डीएम, एसपी ने किया सिमरिया धाम का निरीक्षण

DNB Bharat

30 मई को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का कार्यक्रम सिमरिया धाम में है प्रस्तावित।

डीएनबी भारत डेस्क 

मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर शनिवार को डीएम रोशन कुशवाहा, एसपी योगेन्द्र कुमार सहित जिला प्रशासन के पदाधिकारी द्वारा सिमरिया घाट पर मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर तैयारियों का जायजा लिया गया। इस दौरान डीएम ने स्नान घाट व कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया और मुख्यमंत्री के आगमन के दौरान बैरेकैटिग, पार्किंग स्थल व सभा स्थल व अन्य सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और आवश्यक निर्देश दिया।

- Sponsored Ads-

मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर डीएम, एसपी ने किया सिमरिया धाम का निरीक्षण 2

डीएम ने सिमरिया घाट के आसपास साफ सफाई व समतलीकरण कार्य तेजी से करने के निर्देश दिए हैं। कल-कल करती उत्तर वाहिनी सिमरिया गंगा नदी तट पर आगामी 30 मई को 115 करोड़ रुपए की लागत से रिवर फ्रंट निर्माण को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के द्वारा शिलान्यास कार्यक्रम प्रस्तावित है।

वहीं इस अवसर पर डीडीसी सुशांत कुमार, एडीएम राजेश कुमार सिंह, सदर एसडीओ रामानुज प्रसाद सिंह, डीटीओ राजेश कुमार, ओएसडी अनीस कुमार, डीसीएलआर ऐश्वर्य कश्यप, सदर एसडीपीओ अमीत कुमार, बरौनी बीडीओ वीरेन्द्र कुमार सिंह, सीओ सुजीत सुमन, नप बीहट के कार्यपालक पदाधिकारी मो नसीमुद्दीन खान, चकिया ओपी प्रभारी दिवाकर प्रसाद सिंह, घाट संवेदक दिलिप कुमार , गोताखोर अनिल कुमार सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।

बेगूसराय बीट संवाददाता धर्मवीर कुमार 

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
TAGGED:
Share This Article