आकाशगंगा रंग चौपाल एसोसिएशन बरौनी की वार्षिक समीक्षा बैठक आयोजित

DNB Bharat Desk

गुरुवार को आकाशगंगा रंग चौपाल एसोसिएशन बरौनी की वार्षिक समीक्षा बैठक में नई कार्य योजना की रूपरेखा तय की गयी। संस्था के वरिष्ठ सदस्य उपाध्यक्ष दिनेश दीवाना की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। जिसमें से प्रत्येक महीने गांव में जाकर लोक कलाकारों के साथ चौपाल कार्यक्रम करने का संकल्प लिया गया।

- Sponsored Ads-

वहीं 19 जनवरी को आर टी राजन स्मृति प्रतियोगिता प्राथमिक विद्यालय चकिया में करने का निर्णय लिया गया। बैठक की जानकारी देते हुए सचिव गणेश गौरव ने कहा की नए वर्ष में आर टी राजन प्रतियोगिता, रियल चौपाल, होली मिलन, मार्च में राष्ट्रीय नाट्य महोत्सव, रंग उमंग, विचार गोष्ठी, साइकिल पे सन्डे सहित अन्य कार्यक्रम करने का निर्णय लिया गया है।

आकाशगंगा रंग चौपाल एसोसिएशन बरौनी की वार्षिक समीक्षा बैठक आयोजित 2संयोजक डॉ कुन्दन कुमार ने बताया कि संस्था प्रत्येक महीने आसपास के गांव में जाकर रियल चौपाल के तहत लोक कलाकारों और लोक कलाओं के संवर्द्धन के लिए कार्यक्रमों का आयोजन करेगी। बैठक में मनीष कुमार, रवि वर्मा, अंकित कुमार, राधे कुमार, आनन्द कुमार, बलिराम, संतोष कुमार, अंकित राज, जितेंद्र शर्मा सहित अन्य उपस्थित थे।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article