जिलाधिकारी के निर्देश पर ट्रैफिक पुलिस ने बिहार शरीफ शहर में ई रिक्शा चालकों पर कसा शिकंजा, पचास से अधिक ई रिक्शा जब्त कर काटा चालान

DNB Bharat Desk

नालंदा में ई रिक्शा वाहन पर ट्रैफिक पुलिस का बड़ा शिकंजा कस गया है। बिहारशरीफ मुख्यालय स्थित अस्पताल चौराहा पर ट्रैफिक डीएसपी मोहम्मद खुर्शीद आलम के नेतृत्व में विशेष जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान 50 से अधिक ई रिक्शा जब्त किए गए और उनके कागजात की जांच की जा रही है।

- Sponsored Ads-

ट्रैफिक थानाध्यक्ष सुशील कुमार राउत ने बताया कि जिलाधिकारी के आदेश पर यह सख्त कार्रवाई की गई है। कुछ दिन पहले कटरा इलाके में एक ई रिक्शा पलटने से एक व्यक्ति की मौत हो गई थी।

जिलाधिकारी के निर्देश पर ट्रैफिक पुलिस ने बिहार शरीफ शहर में ई रिक्शा चालकों पर कसा शिकंजा, पचास से अधिक ई रिक्शा जब्त कर काटा चालान 2जांच में सामने आया कि कई ई रिक्शा चालक नाबालिग चला रहे हैं, कई में सवारी की जगह माल ढुलाई हो रही है और कुछ वाहन तो बिना परमिट फिटनेस और लाइसेंस के सड़कों पर दौड़ रहे हैं। यही कारण है कि हादसे बढ़ रहे हैं। हादसे रोकने और सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए यह अभियान चलाया जा रहा है।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article