बेगूसराय में बाढ़ से नहीं अब गंगा कटाव से किसानों की मुश्किलें बढ़ी

DNB Bharat

बेगूसराय जिला के बलिया अनुमंडल के शिव नगर एवं तेघड़ा अनुमंडल के बछवाड़ा प्रखंड स्थित चमथा में भीषण कटाव षे किसानों की सैकड़ों एकड़ भूमि गंगा में हो रही है विलीन।

डीएनबी भारत डेस्क 

बेगूसराय में एक बार फिर गंगा किसानों को डराने लगी है। लेकिन अभी बाढ़ से नहीं बल्कि गंगा के कटाव से किसान त्रस्त हैं। आलम यह है कि बलिया अनुमंडल के शिव नगर एवं तेघड़ा अनुमंडल के बछवारा प्रखंड स्थित चमथा दियारा में भीषण कटाव में जहां किसानों की सैकड़ों एकड़ भूमि गंगा में विलीन हो रही है तो वहीं गंगा का कटाव लोगों के आशियाने तक बढ़ता चला जा रहा है। खास बात यह है कि प्रशासन के द्वारा कटाव की रोकथाम के लिए कोई कारगर प्रयास नहीं किए जा रहे हैं। जबकि लोग अपनी जान माल की सुरक्षा के लिए रात जगी करने को विवश हैं।

- Sponsored Ads-

बेगूसराय में बाढ़ से नहीं अब गंगा कटाव से किसानों की मुश्किलें बढ़ी 2

दरअसल बलिया अनुमंडल क्षेत्र के शिवनगर के समीप सैकड़ों एकड़ भूमि गंगा के कटाव में विलीन हो गई और अब गंगा का कटाव बढ़ते बढ़ते आबादी वाले इलाके के नजदीक पहुंच गई है। लोगों का कहना है कि अब कटाव क्षेत्र के आबादी वाले क्षेत्र से महज 100 मीटर की दूरी पर है। अगर कटाव की यही रफ्तार रही और रोकथाम के उपाय नहीं किए गए तो एक सप्ताह के अंदर शिवनगर गांव गंगा में विलीन हो जाएगी। वहीं बछवाड़ा प्रखंड के चमथा दियारे की भी स्थिति कमोवेश यही है। चमथा दियारा में गंगा कटाव की रफ्तार भी धीरे-धीरे आबादी वाले क्षेत्र की ओर बढ़ रही है। लोगों का आरोप है कि पिछले 3 वर्ष से कटाव की यही स्थिति बनी हुई है। लोगों के द्वारा जिला प्रशासन के साथ-साथ सरकार तक से रोकथाम की गुहार लगाई गई। लेकिन विभाग के द्वारा इस दिशा में कोई उचित बचाव कार्य नहीं की गई है। इसको लेकर लोगों में आक्रोश है।

बेगूसराय में बाढ़ से नहीं अब गंगा कटाव से किसानों की मुश्किलें बढ़ी 3

बेगूसराय संवाददाता सुमित कुमार बबलू

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article