नालंदा: करनौती हाल्ट पर बख्तियारपुर-राजगीर पैसेंजर ट्रेन के पेंटोग्राफ में आई अचानक खराबी, यात्री हुए परेशान

DNB Bharat Desk

इस वक्त की बड़ी खबर करनौती रेलवे हाल्ट से आ रही है, जहां बख्तियारपुर से राजगीर की ओर जाने वाली पैसेंजर डीएमयू ट्रेन में अचानक खराबी आ गई। ट्रेन में सफर कर रहे यात्रियों ने बताया कि जैसे ही पैसेंजर ट्रेन करनौती हाल्ट के पास पहुंची वैसे ही ट्रेन में लगे पेटोंग्राफ में शॉर्ट सर्किट हो जाता है।

- Sponsored Ads-

नालंदा: करनौती हाल्ट पर बख्तियारपुर-राजगीर पैसेंजर ट्रेन के पेंटोग्राफ में आई अचानक खराबी, यात्री हुए परेशान 2शॉर्ट सर्किट के कारण ट्रेन में बैठे यात्रियों में भगदड़ की स्थिति बन जाती है और लोग ट्रेन से कूद कर इधर-उधर भागने लगते हैं। हालांकि करनौती रेलवे हाल्ट और ट्रेन पर मौजूद कर्मियों के द्वारा मोर्चा संभालते हुए ट्रेन में उत्पन्न हुई तकनीकी समस्या को दूर किया जाता है।

नालंदा: करनौती हाल्ट पर बख्तियारपुर-राजगीर पैसेंजर ट्रेन के पेंटोग्राफ में आई अचानक खराबी, यात्री हुए परेशान 3करीब 1 घंटे तक यह ट्रेन करनौती हॉल्ट पर खड़ी रही। इस घटना में कोई भी हताहत होने की सूचना नहीं है। वही ट्रेन के सबसे पीछे बोगी में मौजूद चालक से जब इस घटना के बारे में पूछा गया तो चालक ने कुछ भी कहने से परहेज किया।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article