बेगूसराय में बार बालाओं के अश्लील ठुमके पर ताबरतोर हर्ष फायरिंग का विडियो सोसल मीडिया पर तेजी से हो रहा है वायरल

DNB Bharat

जानकारकों के मुताबिक घटना बेगूसराय जिला के परिहारा थाना क्षेत्र का, छठ पूजा में स्टेज प्रोग्राम में खुलेआम अश्लील गानों पर बार बालाओं के ठुमके पर हर्ष फायरिंग की स्थानीय लोगों में तरह तरह की चर्चाएं।

डीएनबी भारत डेस्क 

बेगूसराय में एक बार फिर तेजी से वायरल हो रहा एक वीडियो प्रशासनिक व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रही है। दरअसल वायरल वीडियो का बारे में कहा जा रहा है कि छठ पर्व के अवसर पर परिहारा थाना क्षेत्र अंतर्गत छठ घाट के नजदीक स्टेज प्रोग्राम का आयोजन किया गया।

- Sponsored Ads-

कार्यक्रम के वायरल विडियो में साफतौर पर देखा जा सकता है कि कैसे आस्था के साथ खिलवाड़ करते हुए आयोजन समिति के सदस्यों द्वारा अश्लील गानों पर बार बालाओं का डांस प्रोग्राम कराया गया और इसी दौरान उत्साहित दो लोगों द्वारा अचानक स्टेज पर पहुंचकर बगैर प्रशासनिक खौफ के ताबरतोर हर्ष फायरिंग भी की गई। हलांकि उक्त मामले में किसी प्रकार की हताहत की सूचना नहीं है। बावजूद स्थानीय लोग स्थानीय पुलिस प्रशासन पर सवाल खड़े कर रहे हैं।

बेगूसराय में बार बालाओं के अश्लील ठुमके पर ताबरतोर हर्ष फायरिंग का विडियो सोसल मीडिया पर तेजी से हो रहा है वायरल 2

जानकारों की मानें तो ताबरतोर हर्ष फायरिंग के वायरल विडियो की घटना परिहारा थाना क्षेत्र का है। जिसमें सरेआम हथियार का प्रदर्शन करते हुए ताबरतोर हर्ष फायरिंग की जा रही है। सरकार एवं जिला प्रशासन के द्वारा लगातार हर्ष फायरिंग की मनाही है एवं जिला प्रशासन को कड़े निर्देश हैं कि ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई हो।लेकिन इसके बावजूद बेगूसराय से लगातार ऐसे वीडियो सामने आ रहे हैं जो कहीं न कहीं जिला प्रशासन पर सवालिया निशान खड़ा करती है।

बेगूसराय में बार बालाओं के अश्लील ठुमके पर ताबरतोर हर्ष फायरिंग का विडियो सोसल मीडिया पर तेजी से हो रहा है वायरल 3

नोट- उक्त मामले में वायरल विडियो के सत्यता की पुष्टि डीएनबी भारत (देश का न्यूज) नहीं करता है।

बेगूसराय संवाददाता सुमित कुमार बबलू

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article