दिल्ली में एक फैक्ट्री में लिफ्ट गिरने से तीन मजदूरों की मौत, एक घायल

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में एक फैक्ट्री में एक हादसे में तीन मजदूरों की मौत हो गई जबकि एक बुरी तरह घायल हो गया है। घटना के बाद घटनास्थल पर अफरातफरी का माहौल हो गया वहीं पुलिस मामले की खोजबीन में जुट गई है। मिली जानकारी के अनुसार दिल्ली के नारायणा इंडस्ट्रियल एरिया में स्थित एक फैक्ट्री में लिफ्ट के ख़राब होकर नीचे गिर जाने से तीन मजदूरों की मौत हो गई जबकि एक व्यक्ति घायल हो गया है।

- Sponsored Ads-

मामले में पुलिस ने लापरवाही का मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है। मृतक के परिजनों ने बताया कि अस्पताल से और पीसीआर से घटना की सूचना मिली और बताया गया कि अस्पताल में भर्ती किया गया है। मृतकों की पहचान जेजे कॉलोनी निवासी कुलवंत सिंह, दीपक कुमार और नारायण विहार निवासी सनी के रूप में की गई है जबकि घायल की पहचान गोल मार्किट निवासी सूरज के रूप में की गई है।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article