एक दिन पूर्व पांचवीं क्लास के गायब छात्र का शव सकरी नदी से बरामद, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप, साइकिल को लेकर हुआ था विवाद

DNB Bharat Desk

 

डीएम एसपी को बुलाने पर अड़े ग्रामीण, अस्थावां थाना क्षेत्र के कुलती गांव की घटना

डीएनबी भारत डेस्क

इस वक्त की बड़ी खबर अस्थावां थाना क्षेत्र के कुलती गांव से आ रही है। जहां सकरी नदी से एक बच्चे का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। जानकारी के अनुसार मंगलवार को पिपरापुर गाँव गरभू यादव के बेटे ने हाई स्कूल जीयर में पढ़ रहे कुलती गाँव के प्रियांशु की साइकिल चोरी कर ली जब वह बाथरूम कर रहा था। इसके बाद प्रियांशु के द्वारा स्कूल में जाकर इस बात को सभी दोस्तों को बताया।

- Sponsored Ads-

एक दिन पूर्व पांचवीं क्लास के गायब छात्र का शव सकरी नदी से बरामद, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप, साइकिल को लेकर हुआ था विवाद 2जब दोस्तों को इस बात की जानकारी हुई तो पिपरापुर गांव की ओर जाने लगे। इसी दौरान रास्ते में पिपरापुर गांव के श्रवण यादव खेत में भैंस चरा रहा था। बच्चों के द्वारा भैंस को पकड़कर कुलती गाँव ले आए।इसके बाद पिपरापुर गांव के 3 लोग आए और मृतक अजीत कुमार जो घर के पास खेल रहा था।

एक दिन पूर्व पांचवीं क्लास के गायब छात्र का शव सकरी नदी से बरामद, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप, साइकिल को लेकर हुआ था विवाद 3उसका अपहरण करके ले के चले गए।ग्रामीण घटनास्थल पर DM और SP को बुलाने की माँग कर रहे हैं। इसके साथ ही घटना में सम्मलित अपराधियों की तुरंत गिरफ़्तारी और कड़ी कार्रवाई की भी माँग कर रहे हैं।ग्रामीणों के अनुसार पिपरापुर गाँव के लोगों के द्वारा पहले भी इस तरीक़े की गई घटना को अंजाम दिया जा चुका है। लेकिन प्रशासन के द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की जाती है।

डीएनबी भारत डेस्क

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article