बेगूसराय में ट्रेन से कटकर एक युवक की दर्दनाक मौत,परिजनों में मचा कोहराम

DNB Bharat Desk

- Sponsored Ads-

बेगूसराय में ट्रेन से कटकर एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई है। इस मौत की खबर लगते ही परिजनों में कोहराम मच गया है। घटना बरौनी थाना क्षेत्र के तिलरथ रेलवे स्टेशन के पास की है। मृतक युवक की पहचान खगड़िया जिले के महेशखुट गांव के रहने वाले शिव कुमार के रूप में की गई है।

इस घटना के संबंध में परिजनों बताया है कि शिव कुमार महेशखुट से ट्रेन पर सवार होकर कृष्ण जन्माष्टमी मेला देखने के लिए तेघरा जा रहा था। तभी तिलरथ के पास ट्रेन से नीचे गिर गया जिससे ट्रेन की चपेट में आने से शिवकुमार की घटनास्थल पर ही ट्रेन से कट कर दर्दनाक मौत हो गई।

बेगूसराय में ट्रेन से कटकर एक युवक की दर्दनाक मौत,परिजनों में मचा कोहराम 2

फिलहाल मौत की खबर लगते ही परिजनों में कोहराम मच गया। वही इस घटना की सूचना बेगूसराय रेल थाना पुलिस को । स्थानीय लोगों के द्वारा दी गई। इस घटना की सूचना मिलते ही मौके पर रेल थाने पुलिस पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article