बेगूसराय में चलती कार में लगी भीषण आग, सूझबूझ से बची चालक की जान, गाड़ी राख

DNB Bharat Desk

बेगूसराय से इस वक्त एक बड़ी और चौंकाने वाली खबर सामने आ रही है, जहां चलती कार में अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही पलों में कार धू-धू कर जलने लगी। हालांकि चालक की सूझबूझ से एक बड़ा हादसा टल गया।

- Sponsored Ads-

यह घटना बेगूसराय के साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर गांव के पास की हैं, जहां बेगूसराय से खगड़िया जा रही एक कार में अचानक आग लग गई। बताया जा रहा है कि कार चालक जैसे ही रघुनाथपुर के समीप पहुंचा, तभी चलती गाड़ी से धुआं निकलने लगा और देखते ही देखते कार आग का गोला बन गई। चालक ने हालात को भांपते हुए तुरंत गाड़ी रोकी और किसी तरह बाहर निकलकर अपनी जान बचाई।

बेगूसराय में चलती कार में लगी भीषण आग, सूझबूझ से बची चालक की जान, गाड़ी राख 2आग इतनी भीषण थी कि कुछ ही देर में पूरी कार जलकर खाक हो गई। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने दमकल विभाग को जानकारी दी। मौके पर पहुंची दमकल की टीम ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी तरह के जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं है।फिलहाल चलती कार में आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article