नालंदा: चलती कार में लगी अचानक आग, कार में बैठे छह लोगों ने कूदकर बचाई जान

DNB Bharat Desk

- Sponsored Ads-

वेन थाना क्षेत्र के अराबॉ पंचायत के खैरा गांव के शंकर चिमनी भट्ठा के पास चलती कार में अचानक आग लग गई। इंजन से निकले धुएं के देखकर कार के अंदर बैठे चालक को घटना की जानकारी हुई। बताया जाता है कि कार किसी काम को लेकर वेन से परवलपुर की ओर जा रही थी।

नालंदा: चलती कार में लगी अचानक आग, कार में बैठे छह लोगों ने कूदकर बचाई जान 2 इसी दौरान चलती कार में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरी कार को अपनी चपेट में ले लिया। स्थानीय लोगों ने बताया कि बीच सड़क पर धान का पूआल रखा हुआ था यही पुआल पहिया में फस गया जिसके कारण पहिया जाम कर गया और चलते चलते कार में आग लगी।

नालंदा: चलती कार में लगी अचानक आग, कार में बैठे छह लोगों ने कूदकर बचाई जान 3इस आग लगी का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। स्थानीय चश्मदीद ने बताया कि कर में कुल चार लोग सवार थे जिन्हें किसी तरह से बाहर निकाला गया। वेन थानाध्यक्ष ने बताया कि घटना की जानकारी हुई है पदाधिकारी को मौके पर भेजा गया आग कैसे लगी इसकी जांच की जा रही है।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article