आम तोड़ने पेड़ पर चढ़ा था युवक, करंट लगने से हुई मौत

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क 

बेगूसराय में आम तोड़ने के दौरान करंट के चपेट में आने से एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। इस मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। घटना तेघड़ा थाना क्षेत्र के गौरा गांव की है। मृतक युवक की पहचान गौरा गांव के रहने वाले रंजीत राय के पुत्र नीतीश कुमार राय के रूप में की गई है।

- Sponsored Ads-

परिजनों ने बताया है कि नीतीश कुमार आम के बगीचे में आम के पेड़ पर चढ़कर आम तोड़ रहा था। तभी आम के पेड़ पर ही 11000 वोल्ट के तार के संपर्क में आ गया और करंट लगने से झुलस कर नीचे गिर गया। आनन फानन में परिजनों ने इलाज के लिए एक निजी अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर लगते ही परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने तेघड़ा थाना पुलिस को दी। मौके पर तेघड़ा थाने की पुलिस पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है। मिली जानकारी के अनुसार नीतीश कुमार राय पेशे से ऑटो ड्राइवर था और ऑटो चलकर पूरे परिवार को भरण पोषण करता था।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article