गाजे बाजे के साथ किया सरस्वती की प्रतिमा का किया गया विसर्जन

DNB Bharat Desk

बेगूसराय/खोदावंदपुर-विद्या की देवी मां सरस्वती की प्रतिमा का विसर्जन बुधवार को शांतिपूर्वक संपन्न हो गया। विभिन्न पूजा समिति के आयोजकों द्वारा गाजे बाजे के साथ डीजे व भोजपुरी गानों के धुन पर रंग गुलाल उड़ाते हुए भव्य शोभा यात्रा का आयोजन किया गया। शोभा यात्रा में स्कूली बच्चों के साथ-साथ बड़ी तादाद में ग्रामीण महिलाओं को भी विदाई गीत गाते हुए झूमते नाचते जुलूस के साथ चलते देखा गया।

- Sponsored Ads-

बुधवार सुबह से ही कलश विसर्जन के पश्चात प्रतिमा विसर्जन का सिलसिला शुरू हुआ वह देर शाम तक अनवरत चलता रहा ।प्रखंड के मेघौल खोदाबंदपुर, बरियारपुर, फफौत ,मालपुर ,मटिहानी, चकवा , बाड़ा ,नारायणपुर चलकी, मसुराज ,सिरसी सहित विभिन्न गांव के पूजा पंडालोंव शिक्षण संस्थानों से माता का प्रतिमा भव्य शोभा यात्रा के साथ विसर्जन के लिए निकल गया और प्रतिबंध के बावजूद बुढ़ी गंदी नदी के मेघौल घाट, फफौतपुल घाट, मिर्जापुर घाट, बाड़ा घाट ,दौलतपुर कोठी घाट में विसर्जन किया गया ।

गाजे बाजे के साथ किया सरस्वती की प्रतिमा का किया गया विसर्जन 2जबकि मसूराज तेतरा ही, सिरसी ,बरियारपुर पूर्वी, मुसहरी ,मलमल्ला का प्रतिमा लड़ बहियार नदी एवं स्थानीय तालाबों में किया गया।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article